मध्य प्रदेश

कोटवारो ने धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने को लेकर नायब तहसीलदार को सूचना पत्र सौपा

सिलवानी । गुरुवार को मध्यप्रदेश कोटवार चौकीदार संघ के बैनर तले एसडीएम के नाम योगेश्वर भारती नायब तहसीलदार को सूचना पत्र सौंपा गया।
सूचना पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश कोटवार चौकीदार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आवाहन पर कोटवारो की प्रमुख मांगों के सम्बंध मे नीलम पार्क भोपाल में दिनांक 25 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक सभी कोटवार एवं महिला कोटवार धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर मिथलेश मेहरा, सुनील मेहरा, लक्ष्मीप्रसाद मेहरा, पन्नालाल नामदेव, रमेश अहिरवार, बबलू मेहरा, खिलान सिंह मेहरा, जगदीश मेहरा, मानसिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button