मध्य प्रदेश
कृषि औजार बनाने हेतु ले जा रहे लोहे की छड में आया करंट, हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कृषि औजार बनाने हेतु करीब 20 फुट लंबी लोहे की छड़ को वेल्डिंग कराने ले जा रहे एक युवक को घातक साबित हुई। बताया जाता है कि स्थानीय बिहारी पटेल के 30 वर्षीय पुत्र बब्बू पटेल शाम को करीब 8 बजे लोहे की दुकान से 20 फुट लंबी छड़ को लेकर मैकेनिक के यहां वेल्डिंग कराने ले जा रहे थे तभी ऊपर विद्युत तार होने के कारण जिसे वह अंधेरा होने के कारण देख नहीं पाया और अचानक छड में तीव्र करंट आ गया करंट की चपेट में आने से बबलू पटेल बुरी तरह से घायल हो गया लेकिन उसे अस्पताल उपचार हेतु ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।



