अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रतापगढ़ में बैठक सम्पन्न
सिलवानी । तहसील के आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ के ग्राम जैथारी में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संजय खरे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन विस्तार और 200 हनुमान चालीसा केंद्रों का लक्ष्य तहसील के कार्यकर्ताओं ने लिया। बैठक में सिलवानी तहसील के अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल जीतेन्द्र रघुवंशी मोरन पिपलिया को मनोनीत किया । मुख्य रूप से उपस्थित जिला महासचिव मिहीलाल लोधी, छात्र परिषद जिला अध्यक्ष विकास साहू, संजू ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, रामप्रकाश रघुवंशी जिला प्रभारी, वीरेन्द्र लोधी आईटी प्रमुख, राजकुमार मेहरा सिलवानी नगर अध्यक्ष, सोनू प्रजापति तहसील गौरक्षा प्रमुख, शैलेन्द्र साहू जैथारी, प्रशांत रघुवंशी नांदपुर, नीरज रघुवंशी मोरन पिपलिया, नीलेश, बाड़ादेवरी, नरेश डुंगरिया, रितिक नूरपुरा, रामकुमार रघुवंशी बीकलपुर, नीतेश कुशवाहा मुआर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता बंधुओं ने संगठन विस्तार और हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना का संकल्प लिया।



