पर्यावरण

महादेव धाम क्यूली, बावली हनुमान मंदिर एवं श्मशान घाट में वृहद पौधारोपण किया

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया
उमरियापान1 उमरियापान के महादेव धाम क्यूली तालाब में शिव लिंग का दिव्य स्थान हैं जिसकी देखरेख के लिए महादेव धाम समिति द्वारा पूर्व में भी पौधारोपण कार्य किए गए एवं समिति के द्वारा लगातार जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं । क्यूली धाम, बावली हनुमान मंदिर एवं श्मशान घाट में वृहद पौधारोपण किया गया । साथ में पौधो को सुरक्षित रखने के लिए जाली का निर्माण भी किया गया हैं जिससे पौधे सुरक्षित रहें । हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए । महादेव समिति के सदस्य राधेश्याम चौरसिया, मन्नूलाल चौरसिया, आशोक चौरसिया, हरिओम चौरसिया, शाश्वत चौरसिया आदि ने अपने अपने विचारों को आत्मसात करते हुए आज ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देते हुए अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है। पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संतुलन को सुनिश्चित करता हैं। महादेव धाम समिति के सदस्य राधेश्याम चौरसिया ने बताया कि आज आंवला, पीपल, बेल, अशोक, जामुन, आम, नींबू आदि फलदार पौधे का पौधारोपण किया गया ।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button