मध्य प्रदेश

गौरा पंचायत बनी गंदगी का अंबार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया1
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गौरा इन दिनों गंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। ग्रामवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पड़ी गंदगी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ रहा है । गांव के इस मुख्य मार्ग किनारे दोनों ओर गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं । वहीं स्कूल को जाने वाले मार्ग में भी जगह-जगह कीचड़ बना रहता है । इस कारण ग्रामवासियों को गंदगी से होकर निकलना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ग्राम पंचायत गौरा की व्यवस्था खराब नजर आती हैं। जिनसे संक्रामक रोगों का खतरा बना है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि सफाई ग्राम पंचायत गौरा में होती ही नहीं । सड़क मार्ग पर कीचड़ होने से कई दुपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं, लेकिन पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर कीचड़ होने और गंदा पानी इकट्ठा होने से मच्छर फैल रहे हैं। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाकर सफाई करा रही है और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत गौरा के सरपंच एवं सचिव सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें शहर, नगर, कस्बा, पंचायत, गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों व घरों के आस-पास सफाई रखी जाना है । स्वच्छता अभियान के तहत मिलने वाली राशि का सरपंच सचिव के द्वारा बंदरबांट कर लेते हैं।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button