LPG gas cylinder आज से 200 रुपए कम, आज सुबह से रेट लागू हुआ
भोपाल। रक्षाबंधन पर केन्द्र की मोदी सरकार का नें बड़ा फैसला लिया हैं। गैस के दाम घटने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली हैं। एक लंबे अरसे के बाद इतने बड़े स्तर पर रेट कम हुए। कल तक घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1116 रुपए 50 पैसे था जो आज सुबह से कीमत 916 रुपए 50 पैसे लागू हुआ हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 203 रुपऐ की सब्सिडी पहले ही मिल रही थी अब उसे बढ़ाकर 403 रुपए कर दिया है। कुल मिलाकर ₹403 की सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को मिलेगी।
30 अगस्त से लागू होने वाले सरकार के इस फैसले से 31 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले 9.6 करोड़ लाभार्थी भी शामिल हैं। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर लेने वालों को अब घरेलू सिलेंडर पर 400 रुपये कम देने पड़ेंगे। उज्ज्वला से जुड़े 9.6 करोड़ लाभार्थी परिवार को सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी पहले से दी जा रही है।
मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर रखा है। उन सभी को जल्द ही कनेक्शन देने का काम शुरू किया जाएगा। आर्थिक जानकारों का मानना है कि मंगलवार के फैसले से खुदरा महंगाई में भी राहत मिलेगी। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 7.44 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच चुकी है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से गठित कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम को अधिक बताया था और इसे कम करने की सिफारिश की थी। इसलिए हो सकता है भविष्य में घरेलू सिलेंडर के दाम में और राहत मिले। बहरहाल केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकारों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। यह देखना रोचक होगा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य जहां औसतन 500 रुपये में सिलेंडर दे रहे हैं वह केंद्र सरकार की सब्सिडी को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं या नहीं। अगर वह पहुंचाते हैं तो इन राज्यों में सिलेंडर और दो सौ रुपये और कम हो जाएगा। वरना भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है।
चुनाव पर भी होगा फैसले का असर
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह फैसला चुनाव पर भी प्रभाव डालेगा। इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस सस्ते दाम पर सभी परिवारों को सिलेंडर देने का वादा कर रही है। कांग्रेस शासित राजस्थान में गरीब परिवार को 500 रुपये में सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जबकि मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान सरकार ने भी 450 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान किया है।



