साइबर सेल, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप, जंगल में चल रहे जुएं फड़ पर पुलिस का छापा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 मील चौकी माता मंदिर के समीप कई दिनों से चल रहे जुएं फड़ पर पुलिस की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर की मौजूदगी में और साइबर सेल प्रधान आरक्षक राकेश अठया की मदद से मंगलवार रात तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान और तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक बड़ा जुआ फड़ पकड़कर खुलासा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा फेमिदा खान ने बताया कि जबलपुर बॉर्डर पर जंगल में चौकी माता मंदिर के पास यह जुआ की सूचना मिलते ही तत्काल तेंदूखेड़ा और तेजगढ़ की पुलिस टीम ने जुए को पड़ककर कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया गया कि एक दर्जन से अधिक आरोपी जुआ खेल रहे थे, जिसमें गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से 35830 रूपये की नगदी, ताश के पत्ते, 13 लग्जरी चार पहिया वाहन जप्त किए और 11 जुआरी जुआ स्थल से भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में जबलपुर निवासी विकास जैन, रितेश ताम्रकार जबलपुर, दमोह विकास चक्रवर्ती, जबलपुर लखन जैसवानी, घुवारा राजेश कुमार, जबलपुर मधुर केसरवानी, दमोह सुजीत खटीक, जबलपुर संतोष कुमार बाल्मिक को पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस पूरी कार्रवाई में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान, थाना प्रभारी तेजगढ़ धर्मेंद्र उपाध्याय, एएसआई मुबारक खान, प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, प्रधान रक्षक अमोल सिंह, आरक्षक रणजीत राणा, बृजेश ठाकुर, नगर रक्षा समिति छोटू यादव, तेजगढ़ थाने से प्रधान आरक्षक देवेंद्र और रघुराज सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।



