ग्राम पंचायत कर्मचारी ठेके पर बना खेल ग्राऊंड, जमकर हो रहा भ्रष्टाचार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना मानगढ़ मे जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है जिसमे यहाँ पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मिलकर शासकीय राशि का बंदरबाँट करने मे लगे हुए है, शासन की योजनों मे पलीता लगा रहे इनसे सीखे! ऐसे यह शासन की राशि का दुरुपयोग किया जाता पंचायत विकास कार्यों मे कम विकास खुद के विकास मे कर रहे है! ऐसा ही ताज़ा मामला ग्राम पंचायत पटना मानगढ़ से आया है जिसमे ग्रामीण जनों का कहना है की पंचायत पांचवे वित्त की राशि जो मरम्मत एवं रंगाई, पुताई राशि आई थी बह बिना मरम्मत कार्यों के ही बिल लगाकर आहरण कर ली गई एवं दूसरा मामला पटना मानगढ़ मे कचड़ा घर के पास खेल ग्राऊंड का निर्माण कार्य चल रहा 15 लाख 75 हजार राशि हैं ग्रामीणो ने बताया की यही कार्य गुणवत्ता हीन है जिसमे नीव भी नाममात्र को खोदी गई, लोकल सरिया, ओर जुडाई मे डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। डस्ट से प्लर बनाए जा रहे निर्माण कार्य बम्होरी मानगढ़ के रोजगार सहायक सुनील राय ठेकेदारी पर कर रहे है! यह अपनी पंचायत के विकास कार्य छोड़ अन्य पंचायत मे ठेकेदारी करेंगे तो कैसे विकास होगा।
इस संबंध में जबेरा सीईओं रामेश्वर पटेल का कहना है कि हमें आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई हम निर्माण कार्य की जांच कराते हैं।



