मध्य प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक के मंझलें भाई के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के मंझले भाई स्व. रुद्रप्रताप सिंह पटेल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू , केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा एवं कुरवाई के पूर्व विधायक वीरसिंह पवार सहित अनेकों लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सैकड़ो समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय श्री रुद्र प्रताप सिंह पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक रामपाल सिंह को सांत्वना दी ।
विधायक रामपाल सिंह ने बोझिल शब्दों से बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई का पूर्व में निधन हो चुका है और 30 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते मझले भाई ने भी उनका साथ छोड़ दिया।
मंझले भाई स्वर्गीय रुद्रप्रताप सिंह पटेल उनसे बहुत ज्यादा स्नेह करते थे। वह राजनीति से बहुत दूर रहते थे। जब भी उन्हें रामपाल सिंह के साथ भोजन करना होता था तो रामपाल सिंह कहीं भी हो उन्हें बुला लिया करते थे और तब तक भोजन नहीं करते जब रामपाल सिंह खुद उपस्थित होकर उनके साथ भोजन नहीं करते थे।
श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी, मीडियाकर्मी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button