जबेरा विधानसभा सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए :पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा विधानसभा ब्लाक कांग्रेस कमेटी नोहटा के मंडलम बनवार कांग्रेस एवं पूर्व विधायक प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि जबेरा विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है आज किसानों की फसल चौपट हो गई अल्प वर्षा होने किसान परेशान है बिजली नही मिल रही है तो किसान अपनी फसल कैसे उपज होगी हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बनवार ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मागो को रख रहे है जबेरा विधानसभा को सूखाग्रस्त घोसित किया जाए। फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआबजा दिया जाए, पूरे विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो ग्रामों में विद्युत ट्रांसफार्मर जले पड़े हुए हैं उनको तत्काल रूप से बदला जाए, किसानों को अधिक से अधिक बिजली दी जाए, जबेरा विधानसभा प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन आंगनवाड़ी भवन 300 से अधिक भवन जर्जर स्थिति में है जो बच्चों के बैठने योग्य भी नहीं है लेकिन यह सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस वर्ष नाही भवन निर्माण कराए जा रहे हैं ना ही उन भवन की मरम्मत की जा रही है मेरा अनुरोध है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए एवं क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष रजक, ब्लॉक अध्यक्ष राव किशोर सिंह, करण अहीरवाल, महेंद्र सिंह, मंडलम अध्यक्ष पन्नालाल तिवारी, केशव राय, कमला अहिरवार, राजा खान, रूपनारायण मिश्रा, सरताज खान, अजमत खान, तीरथ अहिरवार, कल्याण राजपूत, कल्लू भाईजान, बबलू सिंह जनपद सदस्य, देवेंद्र जैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



