मध्य प्रदेश

सरपंच सचिव की मिलीभगत से किया लाखो का घोटाला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत माला मनगढ़ में फर्जी पक्की नाली निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत माला मनगढ़ में पक्की नाली निर्माण के लिए 15 अगस्त 2022 को 14 लाख 50000 की राशि प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुई थी में रोड से धनसिंह के घर तक नाली का निर्माण होना था इसमें से 13 लाख 24800 की राशि निकाल ली गई है दिनांक 31 जुलाई 2023 एवं दिनांक 17 अप्रैल 2023 को राशि निकाली गई। जबकि नाली निर्माण का कार्य पुरानी नाली को रिपेयर कर दिया गया है इस तरह लाखों का घोटाला ग्राम पंचायत माला मनगढ़ के सरपंच एवं सचिव के द्वारा सब इंजीनियर की मिली भगत से कर दिया गया है। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए नया निर्माण कुछ भी नहीं हुआ है। ग्रामीण देवेंद्र राय और देवेंद्र राजपूत माला बमोरी निवासी ने इस बात की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button