मध्य प्रदेश
सामुदायिक भवन हुआ कब्जा मुक्त, तहसीलदार के आदेश पर पुलिस ने खाली कराया हथकरघा भवन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विकासखंड देवरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगवारा हांथा वार्ड स्थिति हाथ करघा सामुदायिक भवन पर 11 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया था जिससे पूरे हाथा वार्ड में असंतोष की लहर दौड़ गई थी ग्राम वासियों ने मिलकर अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश की गई लेकिन तात्कालिक रूप से यह संभव नहीं हो सका तब तहसीलदार देवरी के यहां आवेदन करने पर उनके द्वारा 8 सितंबर 2023 को कथित हथकरघा सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आदेश पारित हुआ, प्रशासन ने पुलिस की मदद से शुक्रवार को कथित अतिक्रमित भवन को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया गया अतिक्रमण मुक्ति के समय प्रशासनिक अमला पुलिस व गामवासी उपस्थित थे, सामुदायिक भवन से अतिक्रमण हटाने पर ग्राम वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।



