मध्य प्रदेश

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पिता-पुत्र हुए घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग भोपाल- सागर मार्ग पर हादसा, चालक फरार
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग 86 भोपाल सागर मार्ग पर स्थित पंचवटी होटल के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी तथा उसके पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम सिहोरा निवासी 58 वर्षीय हरज्ञान अहिरवार अपनी पत्नी 55 वर्षीय उर्मिला बाई अहिरवार तथा पुत्र प्रदीप अहिरवार के साथ मोटरसाइकिल से अपने ग्राम सिहोरा जा रहे थे। तभी सागर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में उर्मिला बाई अहिरवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया, पिता पुत्र दोनो घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button