विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया गया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम पंचायत उमरियापान में वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ। वही कार्यक्रम स्थल के पास विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में स्वतंत्रता निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से अवगत कराने हेतु ग्राम पंचायत उमरियापान में मतदाताओं को संकल्प पत्र भरवाया गया। जागरूकता अभियान के तहत पंचायत के द्वारा पंडाल, बैनर, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था भी कराई गई थी। आगामी विधानसभा निर्वाचन व सभी निर्वाचनों में नागरिकों की ओर से शत प्रतिशत मतदान करने व उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत उमरियापान में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप चलाया गया। ग्राम पंचायत उमरियापान में जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों में रूचि दिखा रहें और बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान में शामिल हो रहे है। लोगों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक करने सहित मतदान करने की शपथ भी दिलाया गया। वही जागरूकता अभियान के तहत बताया गया कि नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना, बिना किसी भय के अपना मताधिकार करे।



