खेल

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयुषी चौकसे ने जीता कांस्य पदक

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
उदयपुरा । नवोदय विद्यालय समिति द्वारा हसन, बेंगलुरु ( कर्नाटक) में 7 सितंबर से 9 सितंबर तक आयोजित 31बी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 – 24 में उदयपुरा निवासी, जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी की छात्रा आयुषी चौकसे ने 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है l आयुषी इस प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में भोपाल रीजन (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा) का प्रतिनिधित्व कर रही थी l आयुषी चौकसे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा, खेल शिक्षिका संगीता गुरुदेव, खेल शिक्षक रणधीर यादव, एनसीसी शिक्षिका प्रभासिंह, स्काउट एंड गाइड शिक्षिका रुबीना मैडम, रेनू शर्मा मैडम, अशोक राय सर , नवोदय विद्यालय शमशाबाद के प्राचार्य तिवारी सर, खेल शिक्षिका उर्वशी चौहान, खेल शिक्षक पीएम कौरव, अरुणोदय मिश्रा सर, खेल शिक्षक डॉ आशुतोष तिवारी, कोच निहाल सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को दिया है l
पूर्व में आयुषी चौकसे कई मेडल जीत चुकी है – आयुषी चौकसे ने भोपाल में आयोजित “एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2023” मैं 3 सिल्वर मेडल जीते थे l क्लस्टर ताइक्वांडो प्रतियोगिता ( 10 जिलों के बीच ), रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता ( मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा के बीच ) में गोल्ड मेडल जीते थे l खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था l
उल्लेखनीय है कि आयुषी चौकसे के भाई आयुष चौकसे भी तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं एवं वह राष्ट्रीय स्तर पर 2 सिल्वर मेडल जीत जीत चुके हैं l आयुषी के पिता डॉ राजेश चौकसे एवं माता डॉ संजूलता चौकसे ने बताया कि उदयपुरा जैसे छोटे नगर में रहते हुए बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है, यह सब हमारी माता जी का आशीर्वाद, परमपिता परमेश्वर की कृपा एवं बच्चों के गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही संभव हो रहा है l

Related Articles

Back to top button