लम्पी वायरस से पशुओं की जा रही है जान, सुरक्षा सुविधाएँ राम भरोसे, तड़प तड़प के साथ तोड़ रहें ये दम
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामींण अंचलों में पशुओं की सेवा सुरक्षा को लेकर अधिक चर्चाये होती नजर आ रही हैं । इतना ही नहीं विगत लम्बे समय से चल रहे पशुओं में लम्पी वायरस से छोटे से लेकर बड़े पशु इसकी चपेट में आ गए हैं । रोजाना एक दो एक गौवंशो की सुविधा सुरक्षा न होने के कारण मौत का आकड़े बढ़ते चलें जा रहें हैं ।
देखा जाएं तो इन गौ सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने गौ सुरक्षा हेतु वाहन भी उपलब्ध कराई गई हैं । पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ से लेकर ग्रामींण क्षेत्रों में कुछ ही जगहों पर इनकी सुरक्षा के इन्तजाम किये गये हैं । फिर भी इस ओर ध्यान नहीं है और लगा तार लम्पी वारस से पीड़ित पशु अपनी जान गवा रहें हैं ।
मध्यप्रदेश सरकार ने इनकी सुरक्षा सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर कार्य तो कर रही हैं पर जब इस प्रकार से बढ़ती हुई घटना से समाज व क्षेत्र में नजारा देखने- सुनने को मिलता हैं तो सरकार की बनाई हुई योजनाओं पर प्रश्न चिन्ह ? भी लग रहा होता है। अब देखना है कि इस बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कौन सा रास्ता निकालती हैं या फिर इस बीमारी से कई पशुओं की मौतो इंतजार करेगी



