देश विदेशमध्य प्रदेश

देश-विदेश में 24 जगह मनाया गया संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस

रिपोर्टर : मनोज नायक
8 सितंबर को महान संत जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का हरियाणा की पावन धरती पर अवतरण हुआ। संत रामपाल जी महाराज ने अपने अद्वितीय तत्वज्ञान से पूरे विश्व में तहलका मचा रखा है तथा निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे है। 8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस सिडनी अस्ट्रेलिया, क्रीमोना (इटली), मैकरेट (इटली), बेल्जियम, टोरंटो (कनाडा), मलेशिया, ओमन, कुवैत, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, फिजी, महरीशस, कैलगरी थाईलैंड, फ्रांस, USA, UAE सहित देश-विदेशों में 24 जगह मनाया गया एवं भारत देश 9 आश्रमों में 3 दिवसीय अखंड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । लाखों की तादाद में देश विदेश से श्रद्धालुजन इस महा समागम में पहुंचे तथा कई लोगों ने उनके ज्ञान से तथा उनके सामाजिक कार्य से प्रभावित होकर उपदेश ग्रहण किया। संत रामपाल जी महाराज हरियाणा राज्य से संबंध रखते हैं, किंतु उनके अद्वितीय तत्वज्ञान से देश विदेशों में भी लाखो लोग उनके ज्ञान को समझकर उनसे उपदेश ग्रहण कर सतभक्ति कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button