बिशप स्कूल में तिलक लगाने मना किया तो विद्यार्थी परिषद ने किया हंगामा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । शनिवार को बिशप स्कूल में तिलक लगाने का मना करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर जमकर फटकार लगाने का मामला सामने आया है।
कक्षा 7 वी के बच्चों से कहा गया कि ये तिलक लगाकर क्यों आते हो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिलते ही स्कूल जाकर प्राचार्य व शिक्षक को फटकार लगा कर समझाईस दी और बताया की अगर किसी भी छात्र छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूल में तालाबंदी प्रदर्शन किया जायेगा ।
और कक्षा 11 वी की 1 माह से केमिस्ट्री की 2 कक्षाएं एवं 1 मैथ की कक्षा नही लग रही, विद्यार्थी परिषद ने 2 दिन में कक्षाएं चालू करवाने के लिए बोला गया, कक्षाएं चालू नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भाग संयोजक अनिकेत पटेल, नगर मंत्री शुभम सेन, राहुल लोधी, संदीप यादव, रोहित मिश्रा, राजेंद्र लोधी, सौरभ मीणा, सुमित लोधी, अनुराग साहू, संजय गुप्ता, दिव्यांश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



