मध्य प्रदेश

न्यू भारतीय पत्रकार संघ के द्वि वार्षिक चुनाव संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । न्यू भारतीय पत्रकार संघ गौऱझामर के द्वि वार्षिक चुनाव 16 सितंबर 2023 शनिवार को कृषि उपज उपमंडी गौरझामर प्रांगण में संपन्न हुए। जिसमें निवृत्तमान अध्यक्ष कुंदन लाल चौरसिया को संरक्षक, अध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष ऋषभ कुमार साहू, सचिव सीताराम लोधी बनाए गए हैं। संरक्षक पद पर डॉ वीरेंद्र सिह लोधी और विजय भारिल को भी रखा गया है।
इस अवसर पर न्यू भारतीय पत्रकार संघ के सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया मुकेश जैन, गिरीश शर्मा, लालू सौरभ जैन, सीताराम लोधी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विजय भारिल, प्रहलाद साहू, मनीष तिवारी, अशोक पटेल, अखिलेश जैन, बबलू ठाकुर, अमित साहू, दीपक विश्वकर्मा, पीतम लोधी, दीपक चढ़ार आदि उपस्थित थे, बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और बीमा पालसी आदि पर विचार किया गया।

Related Articles

Back to top button