कृषि
किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा
सिलवानी । भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को ज्ञापन दिवस के तारीख में सिलवानी तहसील मुख्यालय पर किसानों ने तीन ज्ञापन दिए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, जिलाधीश के नाम तहसील प्रांगण पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यलय के माध्यम की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत द्वारा सौपा गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र रावत, महेंद्र रघुवंशी, लखन पटेल हमीरपुर, लीलाधर कुशवाहा, प्रहलादसिंह रघुवंशी, रामेश्वर रघुवंशी, रविंद्र रघुवंशी, मेहगवा, प्रियांशी कुशवाहा, सीताराम ठाकुर गगनवाड़ा, प्रकाश ठाकुर गगनवाड़ा, हेमंत अहिरवार, गोरेलाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। और शासन प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।



