संजय सत्येंद्र पाठक ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में नवीन भवन को किया पत्राचार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा जनपद भवन की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का ध्यान आकर्षित कराया तो तत्काल विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पत्राचार करते हुए कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया बहरहाल इस खस्ताहाल भवन को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि इस भवन का नवीनीकरण कराया जा सके । पंचायत स्तर के सभी कार्य जनपद में ही किए जाते हैं, लगातार कर्मचारियों एवं ग्रामीणों का आने – जाने का तांता लगा रहता हैं। जनपद पंचायत भवन के खस्ताहाल होने के कारण लगातार घटना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्मरण रहे कि लाडली बहनों के समूह का कार्य भी इसी भवन से संचालित होता है। इसी तारतम्य में जनपद अध्यक्ष और जनपद सदस्य के मांग की प्रति भी संलग्न की गई हैं । सभी की मांग हैं कि जनपद भवन की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा भवन का नवीनीकरण कराया जा सके ।



