मध्य प्रदेश

श्री हिंदु उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित

सिलवानी। श्री हिंदु उत्सव समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष रानू सोनी ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की । जिसमे 5 उपाध्यक्ष 2 सचिव, 4 सहसचिव बनाए। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियो की घोषणा भी की गई।
नव नियुक्त पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष माखन यादव, मोवे यादव, राकेश नामदेव, राजकुमार साहू व ब्रजमोहन रघुवंशी शामिल है। अर्जुन जोशी, राजकुमार मेहरा, धर्मदास आदिवासी, पूरन कुशवाहा महामंत्री नियुक्त किए
गए। रामस्वरुप यादव तथा सुशील सोनी को सचिव नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त राजकुमार साहू, रानू गुप्ता, शिवा चिढ़ार, गोलु शर्मा सह सचिव घोषित किए गए। दानेंद्र रघुवंशी व शरद मतांबर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जमना कुशवाहा, अनुराग राय को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। परसोत्तम शैजवार, सुरेंद्र चौरसिया, सुशील शुक्ला, प्रकान्त विश्वकर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया । शुभम लोधी, जसबंत राजपूत, मोहन पटवा, सोनू कुशवाहा तथा संजीव पाण्डेय प्रचार मंत्री रहेगे। सुरेश लोडि़या, पप्पू जाटव, दीपक चौधरी को मंत्री बनाया गया। स्वतंत्र राय व बबलू साहू चल समारोह प्रमुख नियुक्त किए गए। अजय चौरसिया, अजमेर यादव, भगवानदास शाक्या तथा जालम रैकवार को संयोजक बनाया गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व शिवम नामदेव को सौंपा गया। नागरिको न नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button