अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी हुए घायल, सागर रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद1
बेगमगंज । सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम जेरा निवासी कैलाश पटेल 35 वर्ष अपनी ससुराल गैरतगंज थाना अंतर्गत ग्राम महूना अपनी धर्मपत्नी रितु पटेल 30 वर्ष को लेकर साले की तबीयत खराब होने के कारण उसको देखने आए थे। वहां से वापस अपने घर ग्राम जेरा जा रहे थे कि शाम को करीब साढ़ेसात बजे बेगमगंज के निकट कोलूघाट के सामने एक अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश पटेल बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। वहीं उनकी पत्नी रितु पटेल उचटकर दूर जा गिरी । इसके कारण उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं ।
दोनों घायल सड़क किनारे डले हुए थे कि उदयपुरा से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मैं शामिल होकर वापस लौट रहे ग्राम सुनहरा निवासी रामकुमार लोधी जिनके साथ तीन और लोग थे जब उन्होंने दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा तो वह अपनी जीप में रखकर सिविल अस्पताल लेकर आ गए। उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया है । सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है ।



