मध्य प्रदेश

श्री गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी का जुलूस समन्वय के साथ निकाला जाएगा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी का त्योहार साथ-साथ होने के कारण गत दिनों शांति समिति की बैठक में समन्वय के साथ समय निर्धारित करते हुए दोनों ही समुदाय के जुलूस निकाले जाने को लेकर सहमति बनी थी। जिसका पालन करते हुए हिंदू उत्सव समिति और मुस्लिम त्योहार कमेटी समय अनुसार जुलूस निकालने की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।
नगर की गंगा जमुनी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज गुरुवार को श्री गणेश विसर्जन का चल समारोह दशहरा ग्राउंड से दोपहर करीब 3 बजे शुरू होगा वहीं ईद मिलादुन्नबी का जुलूस काजी मोहल्ले से दोपहर करीब 12 बजे से शुरू किया जाएगा।
दोनों ही ओर से पांच-पांच जिम्मेदार लोगों के नंबर एक दूसरे को तथा अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि समय का निर्धारण करने में संपर्क किया जा सके इसके अलावा जुलूस में किसी भी तरह के धारदार हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा। किसी भी तरह के उत्तेजित भजन या कव्वाली नहीं बजाए जाएंगे इसके लिए शासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष शकील खान दोनों ने अध्यक्षों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने ही क्षेत्र के लोगों से मिलजुल कर त्यौहार मनाने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button