मध्य प्रदेश

भजन संध्या कार्यक्रम 10 अक्टूबर को, आयोजन समिति का गठन

सिलवानी। मध्य भारत संभाग अंचल बरेली एकल श्रीहरि सत्संग समिति के तत्वाधान में भजन संध्या कार्यक्रम की आयोजन समिति के गठन के लिए षुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। एकल अभियान के सुर ताल के द्वारा प्रशिक्षित कथा व्यास के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन 10 अक्टूबर को नगर के बजरंग चौराहा पर सुनिश्चित किया।
उक्त बैठक में अंचल अध्यक्ष मुकेश राय व उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सचिव नीरज जोशी, संभाग संवाद व साहित्य प्रमुख रघुनंदन गौतम की उपस्थिति में आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष गोविंद सोनी, उपाध्यक्ष श्याम साहू, अखिलेश चौरसिया, मदनलाल राय, मदनसिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष अजमेर यादव, सचिव राधेश्याम साहू, सहसचिव कमलेश, प्रचारमंत्री मोहन, रामभरोसे, दामोदर राय, जीवन कुशवाहा, राजू कुशवाहा, मुन्नालाल विश्वकर्मा, मंच व्यवस्था प्रमुख मयंक रघुवंशी, मंच संचालक राजकुमार मेहरा, राजू भाई, प्रचार मंत्री के रूप में सर्व सहमति से मनोनीत की गई।
आयोजन समिति संरक्षक के रूप में राजकुमार, मिथिलेश रावत, गिरजीश चौरसिया, राजेंद्र सोनी, राघवेंद्र जैन, एमएल विश्वकर्मा को बनाया गया। उक्त बैठक में नगर से 38 की संख्या उपस्थिति रही जो की इस बैठक का संचालन रामबिलास उईके ने किया सभी आयोजन समिति के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button