मध्य प्रदेश

वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का किया नोहटा अनावरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रामगढ़ रियासत की कुशल शासक, नारी शौर्य की प्रतीक एवं लोधी कुल गौरव वीरांगना महारानी अवंतीबाई की घांघरी तिराहा नोहटा पर स्थापित की गई भव्य अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जयंत मलैया पूर्व वित्त मंत्री के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में प्रद्युम्न सिंह लोधी विधायक एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हाकम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय समाज लखन पटेल, पूर्व विधायक पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी की गरिमामय उपस्थिति में घांघरी तिराहा पर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के माध्यम से स्थापित की गई। यह प्रतिमा जबेरा विधानसभा में वीरांगना महारानी अवंतीबाई की सबसे विशाल प्रतिमा है। जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी और जनभावनाओं की ध्यान में रखते हुए जबेरा विधायक के द्वारा यह ऐतिहासिक कार्य किया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते जबेरा विधायक ने कहा कि महारानी अवंतीबाई को जीतना मुश्किल था। महारानी अवंती बाई ने 1857 की क्रांति का प्रतिनिधित्व किया था और अंग्रेजो को हराया था हूं जबेरा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि वीरांगना महारानी अवंती बाई जी की प्रतिमा अपने पूरे जबेरा विधानसभा क्षेत्र में एक भी स्थान पर स्थापित नहीं है । इसलिए सभी क्षेत्रवासियों की जनभावना को देखते हुए नोहटा ग्राम के घांघरी तिराहे में वीरांगना महारानी अवंती जी की अश्वरोही विशाल प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था ।

Related Articles

Back to top button