कांग्रेसियो ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती हुए विविध कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार करके कांग्रेसजनों ने घंटाघर दृसे ही अंबेडकर चौक तक साफ सफाई की। सभी से झाडू लगाकर कचरा चिहिन्त जगहो पर फेककर उनका जन्मदिवस मनाया। तत्पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि हमारे महापुरूषों ने अहिंसा की राह अपनाकर इस देश को आजादी दिलाई थी हमारे भारत देश को एक लाठी के बल पर आजादी दिलाने वाले देश में आज के पीएम सत्ता की खातिर सरकारे जोड़ने तोड़ने में लगे है। विधायक अजय टंडन ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों की मांगों पर भाजपा सरकार के किसी भी नुमाईदे ने उनकी हड़ताल खत्म करवाने की पहल नहीं की। अखबारों होडिंग्स में तो चाहे पीएम अथवा सीएम स्वच्छता का संदेश देते है किंतु धरातल पर यह बात सामने आई है कि सफाई कर्मियों की किसी भी मांग पर भाजपाईयों ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने कहा कि उनके आदर्शो को हमे अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल अहिरवार ने कहा कि छुआछूत भेदभाव मिटाने उन्होंने समाज में अनेकों कार्य किये। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सतीश जैन, रजनी ठाकुर, कमला निषाद, ललित नायक, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, शमीम कुरैशी, बब्लू भट्ट, मंजीत यादव, शुभम तिवारी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, अजय सरवरिया, डीपी पटेल, बसंत कुशवाहा, बाबूलाल पटेल, अजय जाटव, राजा रौतेला, राजू बगीरा, शशि चौधरी, अरूण मिश्रा, एके चिश्ती ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर महापुरूषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।



