SST टीम ने बम्होरी में चेकिंग के दौरान वाहन से तीन लाख रूपये नगद पकडे
सिलवानी । विधान सभा चुनाव 2023 को देखते हुए लगी आचार संहिता के बाद पुलिस एवं प्रशासन लगातार अपराधियों की धरपकड एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही और लगातार सिलवानी पुलिस अनुविभाग के अन्तर्गत आने बाले पुलिस थाने सिलवानी, बम्होरी , सुल्तानगंज मे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। SST के नाके सक्रिय कर दिये गये है और FST की टीम लगातार भ्रमण कर रही है और अन्तर जिला चेकिंग भी की जा रही है।
आदर्श आचार संहिता के चलते अनाधिकृत पोस्टर बेनर हटाए जा चुके है एवं धारा 144 जा.फौ. का पालन कराया जा रहा है।
पुलिस की सक्रियता के चलते बम्होरी के पास ग्राम सिंहपुर मे SST के नाके पर पुलिस द्वारा वाहन 407 क्रमांक DL 01 LV 6379 को चेक करने पर उसमे 3 लाख रूपये मिले है। जो पुलिस द्वारा एसएसटी टीम द्वारा जप्त किये गये उक्त नगद रूपयों एवं वाहन के कागजात की जाँच भी की जा रही है। जाँच के संबंध मे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य द्वारा बताया गया है कि आदर्श आचार संहिता के चलते पचास हजार रूपये से ज्यादा की नगद राशि के परिवहन करने पर उचित दस्तावेज एवं तथ्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।



