मेरे खून की हर एक बूंद में मिलेगी भाजपा:- वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शेजवार
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। मध्यप्रदेश मे होने वाले विधनसभा चुनावों मे रायसेन जिले की सांची विधनसभा सीट आज कल जमकर चर्चाओ में हे क्योंकि पिछ्ली बार मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनी थी ओर भाजपा विपक्ष मे थी लेकिन मात्र 15-16 महिने ही कांग्रेस की सरकार चल पाई ओर सरकार गिर गई कांग्रेस से सांची विधानसभा चुनाव जीते डॉ प्रभुराम चौधरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा मे शामिल हो गये थे और उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के रुप मे एक बड़ी जीत हासिल कर कांग्रेस
प्रत्याशी को लगभग 63 हजार वोटो से हराकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री रहे।
अब 2023 मे चुनाव फिर से होने जा रहे हे जिसमे तरह-तरह की चर्चाये जोरो पर है कि कही भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ गौरीशंकर शेजवार किसी दूसरे दल से चुनाव लड़ सकते हे?
तो इस प्रश्न पर खुल कर बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश शासन में रहे पूर्व वन मंत्री रहे डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने चर्चा के दौरान कहा कि मेरे रक्त की एक-एक बूंद मे भाजपा है और रहेगी मे किसी भी तरह की स्थिति में भाजपा को छोड़ने के विषय में सोच भी नहीं सकता हूं।
आज कल सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यु में खुल कर बोले डॉ गौरीशंकर शेजवार की यह केवल एक बाजारु चर्चा है कि मैं भाजपा छोड सकता हुँ जिसका कोई मह्त्व नही हे हम भारतीय जनता पार्टी को छोडने की कल्पना भी नही कर सकते तो छोड़ने की बात ही पैदा ही नहीं होती।
ओर रही बाजारु चर्चाओ की तो बोतो चलती रही है रहती हे ओर राजनैतिक लोग इन चर्चाओं को हवा देने का काम करते हे, हम भारतीय जनता पार्टी में है और रहेंगे।



