क्राइम

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को आबकारी वृत दमोह ‘अ ‘ प्रभारी मधुसुधन दीवान द्वारा पथरिया थाना अंतर्गत पथरिया नगर के वार्ड नंबर 14 में और दमोह रोड स्थित एक होटल में अवैध मदिरा संग्रहण एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में कुल 3 प्रकरण दर्ज कर 13 पाव व्हिस्की, 10 पाव रम, 2 बॉटल बीयर, 7 लीटर हांथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क), (च ) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक कुलदीप कटारे, तपिश हलवी और महिला आरक्षक गीतांजली गुप्ता शामिल रही।

Related Articles

Back to top button