मध्य प्रदेश

शान्ति समिति की बैठक : प्रशासन के निर्देश व आदर्श आचार संहिता लागू होने पर करे नियम का पालन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के थाना सिहोरा में रविवार की शाम नवरात्रि पर्व के शुभारंभ को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिहोरा एसडीएम धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित दुर्गा उत्सवों समिति के सदस्य व डीजे साउंड संचालकों के बीच बैठक कर जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए सभी को शान्ति सदभावना के साथ नवरात्रि पर्व को मनाने की बात रखी गई । साथ ही आगामी माह में विधान सभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने पर विशेष जिम्मेदारी के साथ इसका पालन सभी को मानते हुये करना व मानना पड़ेगा । नवरात्रि उत्सवों पर्व को मनाने की बात सभी उपस्थिति सदस्यों के बीच रखी गई। नगर में स्थापित की जा रही दुर्गा प्रतिमाएं के लिये बनाये गये पंडालों में टीसी लाईट कनेक्शन लेने सभी समिति के सदस्यगण के समक्ष रखी गई ।
बैठक में सिहोरा एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, एसडीओपी पारुल शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, थाना प्रभारी विपिन बिहारीसिंह, थाना प्रभारी खितौला संगीता सिंह, उप निरीक्षक इकबाल खान, वरिष्ठ नागरिक जन व
दुर्गा उत्सवों समितियों के सदस्यगण, बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी, डीजे साउंड संचालक, पत्रकार बन्धु के साथ साथ सिहोरा पुलिस स्टाप बैठक के दौरान उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button