कृषि यंत्र से भरा पिकअप वाहन सड़क पर खड़े वाहन से टकराया, चालक घायल
डेंजर जोन बन चुके जमुनिया घाटी पर आए दिन हो रहे हादसे
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सोमवार की सुबह एक बार फिर स्टेट हाईवे 44 पर स्थित जमुनिया घाटी पर कृषि यंत्र से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्रायवर और क्लीनर घायल हो गए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक गैरतगंज तरफ से कृषि यंत्र भर कर सिलवानी की और आ रहा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04, जीएच 1828 जमुनिया घाटी के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। जिसके बाद वह पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े वाहन में जा टकराया। वाहन के टकराने से कृषि टकराया। वाहन के टकराने से कृषि यंत्र घटना स्थल पर बिखर गए। घायल कमलेश और देवी सिंह का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
हादसों का घाट बन चुका जमुनिया घाट
इन दिनों जमुनिया घाटी डेंजर जोन बन चुकी है। यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन एमपीआरडीसी इस घाट और सड़क के सुधार की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जमुनिया घाट जो कि करीब 6 किलो मीटर की है। इस घाट पर अनेक अंधे मोड़ बने हुए है। जो कि हादसे का कारण बनता है। हालांकि बड़े हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ जाता और घाटbसुधार की बात करता है। लेकिन घटना के कुछ दिन बाद सब भूलकर अनदेखी करने लगते हैं। इस घाट पर आए दिन सड़क हादसे होते है, इसके बाद भी मार्ग को दुरुस्त करने का किसी की ओर नही जाता है।



