राष्ट्रीय महामंत्री के पद से पदोन्नती होते ही नाप डाला प्रदेश सहित कई जिले : रविकरण साहू
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । कैबिनेट मंत्री दर्जा मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष एवं जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा जन जागृति रथ यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक रविकरण साहू को राष्ट्रीय महामंत्री के पद से पदोन्नति की गई, पदोन्नति मिलते ही नाप डाला देश के कई राज्यों एवं मध्य-प्रदेश के कई जिले। विगत 1 महीने में 6 राज्यों का दौरा राजस्थान के उदयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, महाराष्ट्र के नागपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, उत्तर प्रदेश के झांसी, वाराणसी, आजमगढ़, कुशीनगर, मिर्जापुर एवं मध्य प्रदेश के 13 जिलो में छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, शहडोल, सिवनी, रीवा, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, बैतूल भोपाल, रायसेन, देवास सहित कई जिलों का दौरा बगैर जूते चप्पल के हेलीकॉप्टर के माध्यम से एवं खुद के वाहन से कर डाला।
उन्होंने अपने उद्बोधन में मंच के माध्यम से समाज को अपने अधिकारों और अपने हित के लिए एक जुट होकर रहने का एवं उन्होंने लखनऊ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दौरान हर मंच पर उन्होंने कहा कि जब तक समस्त राष्ट्र में मध्य प्रदेश की तरह ही तेलघानी बोर्ड का गठन नहीं करवा लेंगे तब तक वह पूरे प्रदेश का दौरा निरंतर करते रहेंगे, तेली जाति के अधिकारों के हित के लिए श्री स्वामी जगन्नाथ मां कर्मा देवी, वीर दुर्गादास राठौर सामाजिक जनजागृति रथयात्रा की मध्यप्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी निकाली गई है, जिसकी शुरुआत झांसी से की गई थी, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए यह रथयात्रा की सफलता के शुभ अवसर पर भव्य समापन 25 नवंबर 2023 को लखनऊ में होने जा रहा है, समाज के साथियों से एवं स्वामी जगन्नाथ के भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



