माता रानी के दर्शन करने निकला जनसैलाब, महाआरती के साथ हो रही जगत जननी की आराधना
नवरात्रि पर्व के अनेकों रूप में विराजमान आदि शक्तियाँ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर महानगर से लेकर ग्रामींण तक माँ की आराधना में लीन भक्त- चारों ओर माता की हो रही है जय जयकार । पंडालों से लेकर मन्दिर, देवी देवालयों में विराजमान जगत जननी की आराधना में हो रही दिव्य शक्तियों की विधि विधान के साथ माँ जगदंबा की महा आरतीया ।
जबलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में विराजमान माता रानी की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने निकल पड़े दर्शानाथी ।
ग्रामीणों में घट घट विराजमान दुर्गा प्रतिमाएँ और माँ जगदंबा महा काली के विक्रराल रूप के दर्शन करने निकला भक्ति का जन सैलाब ।
इन इन ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात्रि तक, दर्शन करते हुए दिखे भक्त- ग्रामीण क्षेत्रों के पनागर, बुढ़ागर, गोसलपुर, खितौला, सिहोरा, मझौली, पाटन, कटंगी सहित मझगवा, बघराजी, कुन्डम के साथ साथ अन्य जगहें रही भक्तों की भीड़ का जन सैलाब ।
सिहोरा नगर पालिका के विभिन्न रूपों में विराजमान माता के दिव्य दर्शन – बाबाताल शिव मन्दिर में विराजमान जगत जननी माँ महा काली, गढीया मोहल्ला में विराजमान जगत जननी बड़ी महा काली व छोटी महा काली, पुराने बस स्टैंड में विराजमान जय माता महा काली माँ जगदंबा की भव्य प्रतिमा, नगर पालिका परिषद के सामने विराज मान माँ जगदंबा की शिव पार्वती स्वरु जय महा माया दुर्गा उत्सवों समिति,ज्वाला देवी द्वार पर विराजमान माँ आदि शक्ति, वही खितौला वन विभाग आफिस के सामने विराजमान 41 फिट की विशाल प्रतिमा नव दुर्गा उत्सवों समिति, के साथ साथ ग्राम पंचायत खुडावाल में विराजमान जगत जननी माँ महा काली की आराधना में एकत्रित हुआ भक्ति की आराधना में ।
एक घन्टे तक चली महा काली की आराधना व महाआरती करने के लिए एकत्रित जन सैलाब ।
इस महाकाली की आराधना में लगे ग्राम पंचायत खुडावाल के पण्डा सुरेश विश्कर्मा, रवि पटेल, विनोद पटेल के साथ विराजमान दरमान बाड़ा तिराहा के भक्तगण उमेश विश्कर्मा, अनिल, बलराम, मोनू , मुकेश के साथ नरेश, सोनू, माखन के साथ अधिक संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें ।



