मध्य प्रदेश
पुलिस स्मृति दिवस परेड का किया गया आयोजन, कलेक्टर एसपी सहित अधिकारी गण रहे मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले पुलिस स्मृति दिवस परेड कर्तव्य की वेदी पर वीर गति को प्राप्त हुए पुलिस जवानों की स्मृति में परेड कार्यक्रम पुलिस लाइन दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान कलेक्टर मयंक अग्रवाल, डीएफओ महेंद्रसिंह उईके, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीओपी पथरिया रघू श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए. कुरैशी, आरआई हेमंत बरहैया, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन, टीआई कोतवाली विजय सिंह राजपूत, टीआई दमोह देहात आनंद सिंह, प्लाटून कमांडर योगेश विश्वकर्मा सब इंस्पेक्टर विक्रम दांगी, एएसआई दिनेश गोस्वामी सहित और भी अधिकारी गण, जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, क्यूआरएफ, एसडीआरएफ/होमगार्ड और जन मौजूद रहे।



