मध्य प्रदेश

देश की एकता अखंडता के लिए रहना होगा सदैव तत्परः डॉ. बीडी खरवार

सिलवानी । देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित कर देश के विकास में सहभागी बनेंगे, तभी स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती मनाना कारगर होगा।
यह उद्गार शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मतदाता जागरुकता अभियान व रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अतिथि प्राध्यापक राघवेंद्र राजपूत ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और आत्म गौरव के लिए सजग रहने प्रोत्साहित किया। अंग्रेजी विभाग की अतिथि प्राध्यापक प्रतिभा डेहरिया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनसे जुड़े तथ्यों को साझा किया। कार्यक्रम के संयोजक अतिथि प्राध्यापक डॉ. रामानुज रघुवंशी ने छात्रों को बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता एवं रियासतों के भारत में विलीनीकरण कराया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता रखने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद छात्रों को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत नई दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रम लाइव प्रसारण दिखाया।

Related Articles

Back to top button