मध्य प्रदेश

रंगोली बनाकर स्कूली विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत हो रही गतिविधियां
रायसेन। विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के महामाया चौक दीनदयाल परिसर में नगर पालिका ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें शहर के स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। वोट मैन ने लोगों को शत.प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सीएमओ सुरेखा जाटवए जन शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेनाए सिटी मैनेजर रानी तिवारी सहित कर्मचारी और छात्र.छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button