मध्य प्रदेश

सामान्य प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक ने बरेली में की उदयपुरा विधानसभा निर्वाचन कार्यो की समीक्षा

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
रायसेन। जिले के विधानसभा क्षेत्र 140- उदयपुरा अंतर्गत बरेली में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेक्षक आईएएस जगदीश प्रसाद मीना तथा व्यय प्रेक्षक आईआरएस एसबीजी मोहपात्रा द्वारा उदयपुरा विधानसभा में निर्वाचन संबंधी की जा रही कार्यवाहियों तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रेक्षकों द्वारा एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी टीमों के साथ ही पुलिस, एक्साइज, वन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी जानकारी लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
प्रेक्षक जगदीश प्रसाद मीना ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य सम्पादित किए जाएं। व्यय प्रेक्षक एसबीजी मोहपात्रा ने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी सहित अन्य दलों सहित संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर की मॉनीटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे निर्वाचन व्यय का व्यवस्थित लेखा रखा जाए।

Related Articles

Back to top button