बीमार और घायल गायों की सेवा में जुटी नगर की गोसेवकों की टीम
सिलवानी। स्टेट हाईवे पर बारिश के दौरान गांवों से पालकों द्वारा गायों को खुला लावारिस छोड़ दिया जाता है। जिससे गायें नगर में आकर सड़कों पर झुंड के रूप में डेरा डाल लेती हैं। जो वाहन चालकों की लापरवाही से घायल हो जाती हैं। वहीं भूख के कारण गायें नगर में पड़े पन्नियां, कूड़ा करकट आदि खाकर बीमार हो जाती है। ऐसी गायों के उपचार के लिए नगर में गौसेवक घायल व बीमार गायों का उपचार कर रहे है। अब तक सैकड़ों गायों का उपचार व देखभाल कर चुके हैं।
नगर में गौ सेवक टीम ने व्हाट्सएप पर एक गु्रप गौ रक्षक दल शुरू किया था। गु्रप पर जानकारी मिलते ही सदस्यों द्वारा स्टेट हाईवे सहित नगर में घायल एवं बीमार गायों का दिन-रात उपचार करते हैं। आसपास ग्रामीण क्षेत्र में जहां से भी से बीमार गायों की सूचना मिलती है, वहां पर जाकर बीमार व घायल गाय का इलाज करने टीम पहुंच जाती है। टीम के सभी गौ सेवक निस्वार्थ भाव से गायों का उपचार कर रहे हैं। उनके लिए चारा पानी व दवाइयों की व्यवस्था भी करते हैं। युवाओं के इस कार्य की आम नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। गो सेवक मुकेश साहू, राहुल नामदेव, यश कुलकर्णी, आयुष आग्रवाल आदि ने हर समय गायों की सेवा में तत्पर हैं। वहीं टीम के सदस्यों द्वारा बताया गया कि मेडिसन के लिए जब भी वह सरकारी व्यवस्था वेटरनरी की और देखते हैं तो वहीं उन्हें निराशा ही हाथ लगती है, डॉक्टर द्वारा कहा जाता है कि हमारे पास कोई भी दवाई उपलब्ध नहीं है। साथ ही टीम के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 7089474056 भी जारी किया गया जिस पर सहायता ली जा सकती है।



