मंडी सचिव की मनमानी किसानों की बढ़ी परेशानी, अव्यवस्थाओं से परेशान किसान
लापरवाह कृषि उपज मंडी सचिव पर कार्रवाई किए जाने की मांग
रायसेन। कृषि उपज मंडी में धान की उपज लेकर पहुंच रहे किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सचिव के उदासीन होने की वजह से किसान इस अव्यवस्था से परेशान हो गए है। लेकिन उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। किसानों को धान की नीलामी में दो दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है और मंडी में जो किसानों को सुविधाएं दिए जाने के दावे किए जा रहे है वो मंडी में दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे है। इस लापरवाह मंडी प्रबंधन के सिस्टम की वजह से किसान काफी परेशान है। देखा जाए तो रायसेन की मंडी करोड़ों का कारोबार करती है, लेकिन सचिव की मनमानी से किसान सिर्फ परेशानी का सामना कर रहे है। किसान भैयालाल यादव ने बताया की मंडी के नाम बड़े और दर्शन छोटे है, ना बैठने के लिए कोई व्यवस्था ना कोई किसानों के लिए सुविधा मिल रही है।



