क्राइममध्य प्रदेशराजनीति

MP Election : CM Shivraj का स्वागत करने पर पटवारी सस्पेंड

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जावरा प्रवास पर थे, जहाँ CM Shivraj का काफिला निकल रहा था। इस दौरान पटवारी संघ के संभाग उपाध्यक्ष एवं ग्राम रेवास के पटवारी हेमंत सोनी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
इस मामले में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनिल भाना ने पटवारी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एक्शन लेकर पटवारी को निलंबित किया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को किसी भी पार्टी के नेताओं का स्वागत नही किया जा सकता है। पटवारी ने स्वागत कर कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button