मध्य प्रदेशहेल्थ

जबलपूर में पहली बार सूर्या हाफ मैराथन का भव्य आयोजन, युवाओं में लायेग जोश

मध्य भारत क्षेत्र जबलपुर के गर्व से शुभारंभ 19 नवम्बर रविवार को कोबरा ग्राउंड जबलपुर
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्य भारत क्षेत्र जबलपुर के कोबरा ग्राउंड में होने वाले आगामी दिवस 19 नवंबर रविवार को सूर्या हाफ मैराथन का भव्य आयोजन कोबरा ग्राउंड में होने जा रहा है । इस आयोजन के शुभारंभ को लेकर शनिवार को एमबी एरिया में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी गई।
एमबी एरिया चीफ आफ स्टाफ मेजर जनरल पीएस दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि
सूर्या हाफ मैराथन का भव्य आयोजन- सूर्या हाफ मैराथन एक उल्लेखनीय अवसर बनने जा रहा है । ऐसा पहली बार है जिसे सूर्या हाफ मैराथन का भव्य आयोजन की शुरुआत आर्मी के बहादुर सैनिको के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर दौड़ने के लिए एक बार सभी क्षेत्रों से लोगों को शामिल किया जा रहा है । यह आयोजन इण्डियन आर्मी व स्थानीय समुदाय के बींच संबंद्ध मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा । वही फिटनेस, कल्याण के साथ राष्ट्रीय गौरव के प्रति साझा प्रतिबध्द्ता पर जो देगा ।
मध्य भारत एरिया- जबलपुर सैनिकों के साथ साथ नागरिकों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह मैराथन सीमाओं को पार कर समुदाय के भीतर एकता व प्रेरणा की भावना को बढ़ावा देगा। युवाओं के साथ जनता के इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने बड़ी संख्या में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शहर के सभी सरकारी, नागरिक संस्थान, विश्वविद्यालय, स्कूल सहित कालेजों में जा कर मैराथन भव्य आयोजन की जानकारी साझा की गई ।
विभिन्न दौड़ श्रेणियां- 21 किलोमीटर की दूरी पर दौड़ 10 किलोमीटर की दूरी पर दौड़ व 5 किलोमीटर की दूरी पर दौड़ श्रेणियों में रखी गई हैं । प्रत्येक नागरिक को अलग-अलग केटेगरी में विभाजित किया गया है । प्रत्येक आयु वर्ग व श्रेणी में सभी विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जायेगें । इन सभी पंजीयन कृत प्रतिभागियो को एक सुनिश्र्चीत गुड बैग मिलेगा । जिसमें एक अग्रणी धावक पदक, एक टी शर्ट और ई प्रमाण पत्र शामिल रहेगा ।
सूर्या हाफ मैराथन हमारे देश के सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानो की याद दिलाने के साथ साथ समुदाय के लिए अपना आभार और समर्थन व्यक्त करने का अवसर भी बनेगी । राष्ट्र नायकों के साथ दौड़ने निसन्देह सभी प्रतिभागियो के लिए एक प्रेरणादायक माहौल तैयार होगा । यह मैराथन दौड़ व्यक्तियो को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करेगी । एक ऐसी जीवन शैली को बढ़ावा देगी जो उनकी समग्र फिटनेस व कर्मठता में योगदान देगी ।
मध्य भारत एरिया जबलपुर सूर्या हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए सभी उम्र और पृष्ठभूमि के व्यक्तियो आमंत्रित करने के लिए रोमांचित हैं। चाहे आप एक अनुभवी धावक हो या फिर दौड़ की दुनिया में नये हो। यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय अनुभव होगा और हमारे समुदाय के भीतर स्थायी सम्बंध बनाने पर अग्रसर होगा।
इस आयोजन के लिए पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और विभिन्न प्रतिष्ठित वाँर हीरोज और एशियाई खेलों के पदक विजेता भी अपनी उपस्थित से इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में- आनररी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव परमवीर चक्र उपस्थिति रहेगे। जिन्हें कारगिल वार हीरों के रूप में जाने जाते हैं । जिनकी वीरता एवं पराक्रम की वजह से टाईगर हिल जितना संभव हो सका ।
मैराथन का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि आर्मी कमांडर मध्य कमान लखनऊ के द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया जायेगा । इस आयोजन में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटस ने भी मैराथन के लिए स्वेच्छा भाव से भाग लेगें।
जो भी युवा पीढ़ी इस मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए इच्छुक हो वे सूर्या डाट काम के माध्यम से हाफ मैराथन दौड़ के लिए पंजीकरण कर सकतें हैं ।
सभी जानकारी इस सूर्या हाफ मैराथन की साईड पर अपडेट की गई हैं ।
आये हम सभी 19 नवम्बर 2023 दिन रविवार को कोबरा ग्राउंड जबलपुर जिले में जुड़ कर स्वस्थ्य जीवन एकता और हमारे सैनिकों के अटूट समर्पण का उत्सवों मनाना चाहतें हैं । आइये हम सब मिलकर एक उज्जवल और बेहतर भविष्य की ओर दौडे ।

Related Articles

Back to top button