जिले की ग्राम पंचायत में 90% पंचायत में बिना जीएसटी फर्जी बिल पंचायत में दिए जा रहे बिल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भूरी जहां पर पुलिया निर्माण में जिसकी लागत 1400000 लाख रुपए है स्वीकृति दिनांक 14 4 .2023 गौंड खनिज योजना से निर्माण कार्य हेतु सामग्री मटेरियल सरपंच सचिव के द्वारा प्राची कंट्रक्शन दमोह से लिया गया जिसमें गिट्टी रेट सीमेंट के बिल एडवांस डेट में सबमिट किया गया 20.10 2023 उसके पहले ही बिल सममिट कर दिया गया जिसकी लागत एक लाख रुपए ऊपर है 1.1000 .73 रुपए का बिल नंबर एक पर लिया गया जिसका भुगतान प्राची कंस्ट्रक्शन को पंचायत के खाते से भुगतान किया गया वहीं दोबारा 01.10 .2023 सामग्री खरीदी गई 130000 रुपए की जिसका एक बिल नंबर दो बार लगाकर सामग्री खरीदी गई है । वहीं तीसरा बिल दिनाक को 11 8. 2023 को 180950 रुपए का लगाकर राशि का भुगतान किया गया है। पंचायत के खाते से फॉर्म बिल से राशि निकाली गई है एक सीरियल नंबर से दो बिल ग्राम पंचायत भूरी को दिए गए वही जब बिल की छाया प्रति सामने आई तो सरपंच से बात की गई तो सरपंच के द्वारा बताया गया की पंचायत में नहीं मेरे पति देखते हैं उनसे बात कर लीजिए उनसे पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तब उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया इसके बाद सचिव जितेंद्र अहीरवाल से बात की गई तो उनका कहना है कि हम लोग खाली पंचायत के लिए बिल की जरूरत पड़ती है तो हम उनसे बिल मांगते हैं ना रालटी मांगते हैं और ना इसके बारे में कभी किसी ने हमसे रॉयल्टी के बारे में पूछा हैं वही जब फार्म के मालिक से बात की गई तो फार्म के मालिक का कहना है कि हम खाली सामान सप्लाई करते हैं रॉयल्टी वगैरा हमारे द्वारा नहीं दी जाती है और फॉर्म के बिल पर जो पता डाला है उसे बिल पर भी इस प्रकार की कोई भी दुकान नहीं दिखाई पड़ी अब देखा जाता है कि योजना का कितना लाभ ग्राम वासियों को मिल पा रहा या नहीं।अथवा फर्जी बिल एवं एडवांस बिल पर प्रशासन कितनी कार्रवाई करती है देखना होगा ?



