मध्य प्रदेश
स्वीप गतिविधि के तहत लोकतंत्र की दीवार पर किये गये हस्ताक्षर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिलें दमोह विधानसभा निर्वाचन 17 नवम्बर 2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय में लोकतंत्र की दीवार पर हस्ताक्षर का आभियान चलाया जा रहा है। जिसका प्रारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा द्वारा जिला पंचायत कार्यलय मे किया गया। लोकतंत्र की इस दीवाल पर हस्ताक्षर कर कार्यालय में आने वाले सभी लोगों को मतदाता जागरूकता के प्रति जागरूक करने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिनमें कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित नागरिकों द्वारा लोकतंत्र की दीवाल पर हस्ताक्षर किए गए।



