मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में दीपक बनाओ दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

बम्होरी । 1विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में मंगलवार को दीपक बनाओ दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे भैया बहिनों ने स्वदेशी सामग्री के द्वारा विविध प्रकार के रंग बिरंगे दीपकों का निर्माण किया। व अलग अलग प्रकार से सजाया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बहिन राधिका लोधी कक्षा 8, द्वितीय स्थान भैया रितिक गुप्ता कक्षा 7, तृतीय स्थान प्रीति गौर कक्षा 7, चतुर्थ स्थान खुशी धाकड़ कक्षा 6, पांचवा स्थान आरवी लोधी कक्षा 3 ने प्राप्त किया। संस्था द्वारा भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा निम्न प्रकार की गतिविधियां की जाती है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, वरिष्ट आचार्य गोपालदास प्रजापति, आचार्य परिवार एवम भैया बहिन उपस्थित रहे। समस्त आचार्य परिवार ने उनका उत्साह वर्धन कर उनके सर्वांगीण विकास की कामना की। एवम भैया बहिनों को पुरुस्कृत किया।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button