धार्मिकमध्य प्रदेश
वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल में दीपावली सेलिब्रेशन
सिलवानी । वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल में दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ रंगोली बनाई। स्कूल संचालक जलज राय ने बताया कि बच्चों द्वारा दीपावली सेलिब्रेशन किया। इसमें सभी बच्चे विभिन्न परिधानों में सज-संवर कर आए थे।
इस उत्सव पर दीपावली का त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने की सलाह दी। पर्यावरण बचाने के लिए दिवाली पर तेज आतिशबाजी नहीं कर सुखद व स्वच्छ दीवाली मनाने का सभी को संदेश दिया।



