मध्य प्रदेश

बाइक सवार युवक से मिली बड़ी रकम, वाहन चैकिंग के दौरान हुई कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास1
कटनी । कटनी जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीण थाना क्षेत्र स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में विधान सभा चुनाव 2023 पर जिला निर्वाचन व पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना स्लीमनाबाद द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाहन चेकिंग करते समय एक मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 21 एमएन 5577 के चालक संजीत सिहं के कब्जे से 1,17,900 एक लाख सत्रह हजार नौ सौ रुपये की राशि गाड़ी में नगद राशि बरामद की गई । तब इस संबंध में उक्त चालक के द्वारा मौके पर पूछताज की गई तो उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त राशि जप्त की गई। साथ ही वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। इसके पश्चात चालक के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उक्त जप्त शुदा राशि संजीत सिंह को वापस लौटाई गई ।
वाहन चैकिंग कार्यवाही मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन कमल, उप निरीक्षक काशीराम झारिया, सउनि राजेश कोरी, प्र.आर. तेजप्रकाश सिंह, आर. अभिषेक, आर. मनीष पटेल व पुलिस वाहन चालक आर राजा साहू की अहम भूमिका रही ।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button