देश विदेश

देवउठनी ग्यारस पर तुलसी शालिग्राम का विवाह उत्सव मनाया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । क्षेत्र में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर विविध आयोजन संपन्न हुए श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रत रखकर अपने-अपने घरों में सुंदर रंगोली सजाकर गन्ने के मंडप सजाकर तुलसी शालिग्राम का विवाह उत्सव मनाया। देवरी के संजय नगर में शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह उत्सव मनाया। संजय नगर में शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा विवाह के रीति रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम मनाया गया। भगवान शालिग्राम की बारात को रथ सजाकर ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ मुख्य मार्ग से नाचते गाते हुए बारात निकाली एवं तुलसी जी का कन्यादान लेकर रस्म पूरी की गई जिसमें महिलाओं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे वही बच्चों ने पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी की देवउठनी ग्यारस के साथ ही सभी मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए इस मौके पर दीपावली की तरह ही घर-घर दीपक जलाएं विद्युत लाइट सजाई गई वही घर-घर में रंगोलिया भी श्रद्धालुओं सजाई स्थानीय निवासी तोरनसिंह लोधी ने बताया कि मोहल्ले वासी एकता का परिचय देते हुए प्रतिवर्ष कार्यक्रम मनाते यहां किसी पार्टी विशेष को महत्व नहीं देते सब लोग एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम मनाते हैं। वही शिव हनुमान मंदिर के पुजारी मिथिलेश कुमार दुबे ने बताया सनातन धर्म के अनुसार अगर कोई देवउठनी ग्यारस पर भगवान शालिग्राम माता तुलसी का विवाहोत्सव मनाता है तो उसके घर की सुख समृद्धि बनी रहती है उसके घर किसी प्रकार का कोई रोग दोग नहीं आता और धनलक्ष्मी से संपन्न रहता है। कार्यक्रम में विमला जोशी, प्रिया जोशी, ममता छींपा, सियाबाई रघुवंशी, सरला चौरसिया, महेश साहू, पंडित रामनाथ जोशी, भैयालाल साहू, लखनलाल छींपा, तोरन लोधी, पंडित मिथिलेश कुमार दुबे, अरुण पाल, प्रमोद चौरसिया, धनराज साहू सहित संख्या में महिलाए एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button