श्री बिहारी मंदिर नेमा समाज गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया गया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में सकल नेमा समाज एवं नेमा नवयुवक मंडल द्वारा नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में समाज बंधुओ के अलावा नगर के गणमन्य लोग भी शामिल हुए।
सुबह 8 बजे प्रभात फेरी शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी सुबह 11 बजे अन्नकूट दर्शन कराया गया 12 बजे महा आरती का आयोजन किया गया एक बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी भोजन प्रसादी का वितरण के साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नेमा समाज के श्री बिहारी मंदिर मे़ गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंज रहे थे। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। नेमा समाज के 40 परिवार है जो अपने घरों से तीन-तीन किस्म के व्यंजन बनाकर लेकर आए। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में ग्वाल बालों संग श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकर्षक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई। महिलाओं द्वारा हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।
वही समाज की कन्याओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।



