क्राइममध्य प्रदेश

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, 2 की हालत गंभीर, एक रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत राजाधार पड़रिया गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया, एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मामला थाना सुल्तानगंज अंतर्गत दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि 22 वर्षीय सुनील आदिवासी अपने साथी 20 वर्षीय दशरथ के साथ बाइक से जा रहा था की विपरीत दिशा से सिमरिया खुर्द निवासी महेश 40 वर्ष और कन्हैयालाल 60 वर्ष बाइक से आ रहे थे दोनों की बाइके आमने-सामने टकरा गई जिसमें महेश को गंभीर चोट आई है। वहीं कन्हैयालाल के सिर में चोट लगी है सुनील आदिवासी को गंभीर अवस्था में रायसेन रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। सुलतानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button